Friday, June 26, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देवा में हुआ 'पर्यावरण...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर देवा में हुआ ‘पर्यावरण यज्ञ’, का आयोजन

  • विधि-विधान से पूजा कर हुआ वृहद पौधरोपण

बाराबंकी। मंगलवार को वन रेंज देवा के देवगांव वन ब्लॉक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण का अनोखा संदेश दिया गया। यहां पौधरोपण के साथ-साथ पेड़ों की रोली-चंदन से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती भी उतारी गई।

कार्यक्रम में जनकल्याण किसान एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पर्यावरण प्रहरी धर्म कुमार यादव एवं देवा रेंजर हेमंत मणि शांत ने वैदिक रीति से पौधों का पूजन किया। इस दौरान जे.के.ए. के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार, फतेहपुर तहसील अध्यक्ष आदर्श वर्मा एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के जिलाध्यक्ष पीयूष वर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा रचित ‘पर्यावरण चालीसा’ का सस्वर पाठ किया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब रेंजर हेमंत मणि शांत ने पौधों की आरती उतारी। उस समय उपस्थित सभी लोगों ने चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा रचित आरती ‘ आरती पर्यावरण मुरारी, तुमही पिता तुम्हीं महतारी’ का सामूहिक गायन किया।तदोपरांत धर्म कुमार यादव ने स्वरचित पर्यावरण चालीसा देवा रेंजर को भेंटकर सम्मानित किया।इसके बाद वृहद स्तर पर पौधरोपण कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर डिप्टी रेंजर उमेश कनौजिया, वन दरोगा सुनील कुमार चौहान, राजेश मिश्रा, वन रक्षक गौरव पाठक व भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने जनकल्याण किसान एसोसिएशन की इस अनूठी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने कहा कि जब तक पेड़ को देवता मानकर नहीं पूजेंगे, तब तक पर्यावरण नहीं बचेगा।

धर्म कुमार यादव ने कहा कि पेड़ हमारे पिता-माता के समान हैं। जैसे हम माता-पिता की पूजा करते हैं, वैसे ही पेड़ों की पूजा करनी चाहिए। डॉ. मुखर्जी का सपना था एक भारत, श्रेष्ठ भारत। श्रेष्ठ भारत तभी बनेगा जब हरित भारत होगा।सेवा ही परमो धर्म के मंत्र के साथ जे.के.ए. ने संकल्प लिया कि देवा रेंज को हरा-भरा करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।अंत में देवा रेंजर ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments