Wednesday, June 24, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअंतिम बड़े मंगल पर आयोजित भव्य भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण...

अंतिम बड़े मंगल पर आयोजित भव्य भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, हनुमान गीत पर झूमे लोग

बाराबंकी। जेष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर पूरे जिले में भक्तों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन कराया। भंडारे में बज रहे हनुमान गीत से आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। लोगों ने पूड़ी सब्जी, छोला चावल, शरबत, कढ़ी चावल आदि प्रसाद के रूप में छका। पूरा जिला आज पवनसुत हनुमान की भक्ति में सराबोर देखा गया।

जिले के बरेठी क्षेत्र में बजरंगबली के परम भक्त एवं तिन्दोला इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अभिजीत कुमार सिंह (पुत्र स्वर्गीय सुरेश सिंह) के नेतृत्व में बरेठी चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

भंडारे का आयोजन तिन्दोला इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह, ग्राम तिन्दोला की पूर्व प्रधान श्रीमती मालती देवी (पत्नी स्वर्गीय दिवाकर सिंह) उनकी सुपुत्री श्रीमती शिवांगी गंगवार तथा सहयोगी अंकुर सिंह, रवि कुमार सिंह एवं एकांश सिंह के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी के पूजन-अर्चन एवं आरती के साथ किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण शुरू हुआ, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और लोककल्याण का संदेश देता है। जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है।

उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान हनुमान से जनकल्याण की प्रार्थना की। भंडारे में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं के स्वागत की सभी ने सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और जय श्रीराम तथा जय बजरंगबली के जयघोष से क्षेत्र गुंजायमान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments