Tuesday, July 7, 2026
Google search engine
HomeLucknowआवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के...

आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया नवीन कंप्यूटर लैब का शुभारंभ, विद्यालय की गतिविधियों की सराहना

अयोध्या। आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज, बाबा बाजार रूदौली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर अभियान को आगे बढ़ाया।

इससे पूर्व विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्री त्यागी ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस तरह की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव व शिक्षक गण
भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव व शिक्षक गण

उन्होंने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ बनाया जा सके।

पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित स्थायी कंप्यूटर लैब का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने बताया कि लैब में एडवांस तकनीक से युक्त आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जिससे छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर तकनीक के क्षेत्र में नवीन एवं व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सकेगा।

 

कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष
कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ने विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्रांए मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments