Monday, July 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआर्थिक तंगी से परेशान मिष्ठान्न कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान

आर्थिक तंगी से परेशान मिष्ठान्न कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान

  • फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी। शहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक मिष्ठान्न कारोबारी ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना नागेश्वर नाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या की ओर जा रही फरक्का एक्सप्रेस (15744) सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि नागेश्वर नाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी।

अनूप गुप्ता (फाइल फोटो)
अनूप गुप्ता (फाइल फोटो)

सूचना मिलते ही सिटी चौकी व जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल के पास एक बाइक की नंबर प्लेट मिलने के बाद पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान कोतवाली के नगर के बड़ेल निवासी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता के 42 वर्षीय पुत्र अनूप गुप्ता के रूप में हुई। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।

आर्थिक तंगी बताई जा रही आत्महत्या का कारण: परिजनों व रिश्तेदारों के अनुसार अनूप गुप्ता पिछले काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बताया गया कि उन्होंने करीब तीन वर्ष पूर्व बड़ेल में मिठाई की दुकान खोली थी, लेकिन बीते कई महीनों से कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। इससे पहले उन्होंने किराना का व्यवसाय भी शुरू किया था, जिसमें भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी।

परिजन आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं, हालांकि परिचितों का कहना है कि बढ़ते कर्ज और आर्थिक दबाव के चलते वह मानसिक तनाव में थे। हालांकि कोतवाली नगर पुलिस परिजनों से पूछताछ कर सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments