-
फरक्का एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी। शहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक मिष्ठान्न कारोबारी ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना नागेश्वर नाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या की ओर जा रही फरक्का एक्सप्रेस (15744) सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाराबंकी रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी कि नागेश्वर नाथ मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को दी।




