Wednesday, August 12, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघासी बाबा देव स्थान से घंटा चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों...

घासी बाबा देव स्थान से घंटा चोरी कर रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल

  • ग्रामीणों ने चोरी करते आरोपी को दबोच कर किया था पुलिस के हवाले

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक देव स्थान से घंटा चोरी करते हुए एक चोर को ग्रामीणों ने दबोच लिया। आरोपी के पास से कई घंटे, चाकू व प्लास बरामद हुए किए गए। आरोपी को ग्रामीणों ने देवा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घासीपुरवा मजरे तासपुर में घासी बाबा का देव स्थान है। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ, दर्शन करने आते हैं। देवा पुलिस को दी गई तहरीर में घासीपुरवा निवासी राम किशोर पुत्र विश्वनाथ ने बताया कि 11 अगस्त की सुबह लगभग 10.30 बजे एक युवक ने मंदिर से लगभग पांच किलो वजनी घंटा चोरी कर लिया था। राम किशोर के अनुसार जानकारी होने पर आरोपी युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया जिसके पास से चोरी किया घंटा के साथ पांच अन्य घंटे तथा चाकू व प्लास भी मिला है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रितेश पुत्र राकेश निवासी ग्राम विशुनपुर कोतवाली देवा का निवासी बताया। आरोपी ने अपनी गाड़ी की डिग्गी में रखे पांच घंटों को नरैनी स्थित एक देव स्थान से चोरी करने की बात ग्रामीणों से स्वीकार की है। ग्रामीणों ने डायल 112 को सूचना देकर आरोपी को देवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

देवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरेापी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल रवाना कर दिया गया।

 प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मंदिरों से घंटा चोरी के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments