-
महिला हेल्प डेस्क, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा की
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने बुधवार को थाना रामसनेहीघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




