Wednesday, October 14, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSराज्यस्तरीय खो-खो चयन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

राज्यस्तरीय खो-खो चयन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखम

  • अंडर-17 और अंडर-19 में लखनऊ मंडल का दबदबा, अंडर-14 में मुरादाबाद ने मारी बाजी

बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की राज्यस्तरीय खो-खो चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती, कौशल और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कर किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा टीम भावना को भी मजबूत बनाते हैं।

तीनों वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में मुरादाबाद मंडल ने सहारनपुर मंडल को हराकर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुरादाबाद की प्रियांशी और सृष्टि ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को पराजित किया। वहीं, अंडर-19 वर्ग में भी लखनऊ मंडल ने अयोध्या मंडल को हराकर जीत हासिल की। इन मुकाबलों में लक्ष्मी, शालिनी, संजना और निशा का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

तीनों आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ी

अंडर-14 वर्ग में सहारनपुर से नंदनी, खनक, यशस्वी और रुपाली, मुरादाबाद से प्रियांशी, शीतल और सृष्टि, मेरठ से राधिका, देवीपाटन से प्रतिज्ञा और समा, लखनऊ से कमीक्षा,  विंध्याचल से अनुराधा, चित्रकूट से राशि और अयोध्या से प्रियांशी का चयन किया गया।

अंडर-17 वर्ग में देवीपाटन से दीपमाला, सीमा, अंकिता, प्रतिज्ञा और सोनिमा; लखनऊ से शिवांकी, सिमरन और निधि, अयोध्या से मधु, अनन्या और लक्ष्मी तथा सहारनपुर से सृष्टि पाल चयनित हुईं।

अंडर-19 वर्ग में लखनऊ से साबरीन, लक्ष्मी, अंशु देवी, अंशिका पाल, पायल और आस्था यादव तथा अयोध्या से अनामिका, निशा, संजना, सौम्या, लबली और दीपांशी का चयन हुआ।

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अनुशासन, आपसी तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उच्चस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पुनीत मणि त्रिपाठी, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षिका रीतू पाठक, जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी सहित मनोज चौधरी, दिलीप तिवारी, विपिन कुमार, ऋषि टंडन, अभिषेक सिंह, अतुल बंसल, प्रदीप श्रीवास्तव, शशि सिंह, दिवाकर अवस्थी, उमेश चंद्र, सुरेंद्र जायसवाल, पंकज वर्मा, रजनीश सिंह, लवलेश सिंह, शैलेंद्र, रमाकांत, फिरोज, आनंद अमृत और कुलदीप समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments