Wednesday, October 14, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी रवीना त्योगी ने रामसनेहीघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, विसर्जन घाट...

एसपी रवीना त्योगी ने रामसनेहीघाट थाने का किया औचक निरीक्षण, विसर्जन घाट की सुरक्षा पर दिए निर्देश

  • महिला हेल्प डेस्क, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के निस्तारण की समीक्षा की

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रवीना त्यागी ने बुधवार को थाना रामसनेहीघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, बंदी गृह और कार्यालय अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने, बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और डिजिटल डेटा प्रबंधन को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने और उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सक्रिय अपराधियों की निगरानी कर उनके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इसके बाद एसपी ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर कल्याणी नदी स्थित बाबा रामसनेहीघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक दिव्याशंकर द्विवेदी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments