Wednesday, November 18, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसंकुल बैठक में शैक्षिक नवाचारों एवं निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर हुआ...

संकुल बैठक में शैक्षिक नवाचारों एवं निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति पर हुआ मंथन

  • न्याय पंचायत तिन्दोला की मासिक संकुल बैठक कंपोजिट स्कूल केसरूआ में हुई आयोजित

बाराबंकी। विकासखंड देवा की न्याय पंचायत तिन्दोला की मासिक शिक्षक संकुल बैठक सोमवार को कंपोजिट विद्यालय केसरूवा में संकुल शिक्षक सुमन सिंह के संयोजन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवचयनित अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) उमेश चन्द्र ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय हंडोहरी की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव एवं संकुल शिक्षिकाओं सुमन सिंह, साधना सिंह, रुचि चतुर्वेदी तथा कंचन गुप्ता ने सामूहिकरूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

अपने उद्बोधन में एआरपी उमेश चन्द्र ने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षिक नवाचार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी समन्वय का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है। एआरपी का दायित्व मात्र पर्यवेक्षण तक सीमित न रहकर शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करना, उनके अनुभवों से सीखना और शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है।

निर्धारित एजेंडे के तहत आगामी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन, होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड(एचपीसी), प्रार्थना सभा में 13 प्रार्थनाओं एवं प्रेरक गीतों के नियमित आयोजन तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति पर चर्चा हुई। संकुल शिक्षिका रुचि चतुर्वेदी ने आकर्षक मॉडल के माध्यम से अंग्रेजी के ए एवं एन आर्टिकल के त्रुटिरहित प्रयोग का रोचक प्रस्तुतीकरण किया। संकुल शिक्षिका सुमन सिंह सहित अन्य शिक्षिकाओं ने शिक्षण गतिविधियां साझा कीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय माधौपुर के शिक्षक अरुण कुमार वर्मा ने गतिविधियों के माध्यम से गणित विषय को सहज ढंग से सीखने-सीखने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया।

बैठक में निपुण लक्ष्य एप एवं निपुण तालिका के प्रभावी उपयोग, यू-डायस प्लस पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल तथा प्रेरणा पोर्टल पर खेलकूद गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं के अद्यतन पर विशेष बल दिया गया। इसके बाद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिये सामूहिक संकल्प के साथ बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर अंजना मिश्रा, अंशुमाली दीक्षित, लज्जावती, सुनीता, प्रीति, सुमन दूबे, रुचि सिंह, अंजली, किरण व सत्य प्रकाश तिवारी, अमित कुमार, दिनेश यादव सहित संकुल तिन्दोला के अधिसंख्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments