Wednesday, November 18, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर जायसवाल समाज ने किया भव्य आयोजन

भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर जायसवाल समाज ने किया भव्य आयोजन

बाराबंकी। जायसवाल समाज बाराबंकी की ओर से सोमवार को नगर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के जीवन, आदर्शों और गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, नवीन जायसवाल, विजय जायसवाल, लालजी जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, सुरेंद्र जायसवाल, अमित जायसवाल, पूनम जायसवाल, नीलू जायसवाल और सरिका जायसवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग, पदाधिकारी और महिला सदस्य मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments