Tuesday, November 17, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक यादव...

आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक यादव DRDO में चयनित

  • सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पद पर दीपक के चयन से बढ़ा विद्यालय का गौरव

अयोध्या। बाबा बाजार स्थित आवासीय राम सेवक यादव स्मारक इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र दीपक यादव ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की CEPTAM-11 भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनका भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन DRDO में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट-बी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पद पर ओबीसी (एनसीएल) श्रेणी में अनंतिम चयन हुआ है।

दीपक की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश सिंह ने इसे संस्थान की शैक्षिक उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के लिए तैयार करना है।

विद्यालय के पूर्व छात्र की इस सफलता को वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया गया। विद्यालयकी प्रधानाचार्या अमिता सिंह और समस्त शिक्षकगण ने दीपक यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments