Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजनपद इटावा में होगा पक्षी प्रेमियों का संगम: 20 मई को आयोजित होगा...

जनपद इटावा में होगा पक्षी प्रेमियों का संगम: 20 मई को आयोजित होगा “गौरैया भूषण सम्मान समारोह-2026”

इटावा। ईको विंग्स फाउंडेशन के तत्वावधान में “गौरैया भूषण सम्मान समारोह-2026” का आयोजन 20 मई 2026 को डी.आर. कृष्णा पैलेस, इटावा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों एवं जनपदों से प्रकृति एवं पक्षी संरक्षण से जुड़े शिक्षक, पर्यावरण प्रेमी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौरैया एवं अन्य पक्षियों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना है। आयोजन में शामिल होने वाले अनेक शिक्षक एवं प्रकृति प्रेमी “गौरैया लेडी ऑफ इटावा” के नाम से प्रसिद्ध डॉ. सुनीता यादव से प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्रों में गौरैया संरक्षण अभियान संचालित कर रहे हैं। डॉ. सुनीता यादव विशेष रूप से गौरैया एवं कौवा संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप इटावा जनपद में अब गौरैया पुनः झुंडों में दिखाई देने लगी है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन सफारी के निदेशक डॉ. अनिल पटेल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अजयंत सिंह यादव करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के जागरूकता अभियानों से समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना उत्पन्न होगी तथा गौरैया का पुनर्वास घर-घर तक संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ अतिथियों को प्रशस्ति-पत्र के साथ डॉ. सुनीता यादव द्वारा हस्तनिर्मित सुंदर घोंसले स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments