Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसंयुक्त मजिस्ट्रेट के एक्शन से खबराए स्टांप शुल्क बकायेदार, यश विल्डर्स सहित...

संयुक्त मजिस्ट्रेट के एक्शन से खबराए स्टांप शुल्क बकायेदार, यश विल्डर्स सहित तीन की जमीन हुई कुर्क

  • तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर राजस्व टीम ने की कुर्की

बाराबंकी। संयुक्त मजिस्ट्रेट गुंजिता अग्रवाल के एक्शन से स्टांप देय के बकायेदारों में घबराहट बढ़ गई है। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर राजस्व टीम ने बड़े बकायेदारों में शामिल यश विल्डर्स सहित सहित तीन लोगों की भूमि कुर्क की गई।

नवाबगंज तहसीलदार भूपेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर गठित राजस्व टीम ने ग्राम भूहेरा में बकायेदार प्रभात मिश्र पर 3,64,620 रुपये बकाया व ब्याज, ग्राम सफेदाबाद में यश बिल्डर्स के डायरेक्टर सतपाल सिंह पर 39,39,760 रुपये बकाया व ब्याज तथा ग्राम मुहम्मदपुर चौकी में शालीमार कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शिव जन्म चौधरी पर 20,20,110 रुपये बकाया व ब्याज की भूमि पर लाल झंडी लगाकर कुर्की की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में राजस्व टीम के सदस्य अवधेश सिंह, शारदा मिश्रा, आशीष रस्तोगी, उपेंद्र प्रताप सिंह, अभय प्रताप सिंह एवं दीपक सिंह सहित अन्य संग्रह अमीन मौजूद रहे।

तहसीलदार नवाबगंज ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि में बकाया धनराशि जमा नहीं की गई तो संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध गिरफ्तारी एवं नीलामी की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments