Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसेवा समर्पण का महाकुम्भ: श्रीराम वन कुटीर आश्रम में देशभर से सेवादारों...

सेवा समर्पण का महाकुम्भ: श्रीराम वन कुटीर आश्रम में देशभर से सेवादारों का आगमन, लायन्स क्लब बाम्बे चर्च गेट ने दिया 8 लाख का सहयोग

बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल में चल रहे सेवा समर्पण के महाकुम्भ में मानव सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से सभी धर्म व सम्प्रदाय के सेवादार मरीजों की सेवा के लिए लगातार आश्रम पहुँच रहे हैं।

इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों से शिविर को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे लायन्स क्लब बाम्बे चर्च गेट का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के नेतृत्व में आश्रम पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में फिरोज कात्रक (प्रान्त पाल), श्रीमती सिराज कात्रक (फर्स्ट लेडी), हुजेफा घड़ियाली (उपप्रान्त पाल), रविन्द्र कड़ेल (पूर्व प्रान्तपाल), दिवेष शाह सीए (पूर्व प्रान्तपाल), रतन मेहता (सदस्य), रमाशंकर झंवर (पूर्व अध्यक्ष), मंजू झंवर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अशोक जैन ने कहा कि मायानगरी मुंबई जैसे महानगर में अत्याधुनिक अस्पतालों की भरमार है, इसके बावजूद एक निर्जन क्षेत्र में इतने बड़े और हाईटेक चिकित्सालय का संचालन ईश्वर की कृपा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह लायन्स क्लब बाम्बे चर्च गेट के लिए सौभाग्य की बात है कि ट्रस्ट समिति उन्हें इस पुनीत कार्य में योगदान देने का अवसर देती आ रही है।

पर्यावरण सेवक व सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि 04 जनवरी को लायन्स क्लब की ओर से धनराशि आठ लाख का एक चेक ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य शंकरलाल सोमानी को सौंपा गया। इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष भगवानदास जी महाराज, शिविर व्यवस्थापक शिव कुमार निगम सहित अनेक पदाधिकारी व सेवादार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments