बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र ”हर घर तिरंगा अभियान 2025” के अंतर्गत गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में क्षेत्राधिकारी नगर हर्षित चौहान, क्षेत्राधिकारी सदर सौरभ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अपराध संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक पाठक, आरआई राजेश कुमार, नगर कोतवाली आर के राना सहित सैकड़ों पुलिस के जवान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। यात्रा के दौरान “वन्दे मातरम्” और “भारत माता की जय” के जोशीले नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना है। यह यात्रा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।