बाराबंकी। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध और पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ लखनऊ के निर्देशन में एएनटीएफ थाना बाराबंकी टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरेापी को तस्कर को धर दबोचा।
पटरंगा थाना के ग्राम बाबूपुर के पास बीपी मवई पेट्रोल पंप के निकास द्धार से 12 अगस्त की रात लगभग 10 बजे तस्करी के आरोपी सीताशरण तिवारी पुत्र कुंज बिहारी तिवारी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ग्राम इटौरा, थाना दरियाबाद का निवासी है। जिसके बाद से 1 किलो 60 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब दो करोड़ से अधिक आंकी गई है। आरोपी के पास बरामद मोटरसाइकिल स्पलेन्डर, कीपैड मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई।
थाना पटरंगा में एनडीपीएस एक्ट 1985 की धाराओं मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ स्मैक तस्करी करना स्वीकार किया है। यह खेप रामसनेहीघाट (बाराबंकी) के एक व्यक्ति से मिली थी, जो नेपाल से मादक पदार्थ लाकर बेचता है।