Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाबा साहब ने दिया दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका-गौरव...

बाबा साहब ने दिया दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका-गौरव रावत विधायक

  • जैदपुर विधान सभा क्षेत्र में विधायक ने किया किया पीडीए जन चौपाल को संबोधित

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार मे जनपद बाराबंकी विकास का पहिया कहा जाता था लेकिन मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की तुर्ष्टीकरण के चलते विकास का पहिया ठहरा हुआ है जनता सरकार की नीतियों के चलते परेशान है और सपा सरकार की राह देख रही है।

जैदपुर विधान सभा क्षेत्र में पीडीए जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक गौरव रावत ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाकर दबे-कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाए लोग लोग समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज संविधान बचाने की जरूरत है इसकी लड़ाई सपा मुखिया अखिलेश यादव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है। दवाई, पढ़ाई सब महंगी हो चुकी है।

विधायक गौरव रावत ने कहा कि समाजवादी सरकार मे जिले के पहिया बाराबंकी जाना जाता था बाबू बेनी प्रसाद वर्मा जनपद ही नहीं देश मे विकास पुरुष के रूप जाने जाते थे आज सपा सरकार मे जितने विकास कार्य हुए है उनकी मरम्मत भाजपा सरकार नहीं करा पा रही है। सपा विधायक गौरव रावत ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने को लेकर समय से पंचायत चुनाव कराने से भाग रही है क्योकि प्रदेश की जनता पूरी तरह से भाजपा को नकार चुकी है।

पूर्व प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने कहा कि आज संविधान बचाने की जरूरत है। संविधान बचाने की लड़ाई हमारे नेता अखिलेश यादव लड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश की भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न कर रही है।

सपा ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम विधानसभा महासचिव पप्पू वर्मा प्रधान की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में हुए विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद शानू, शीलम वर्मा, शरीफ प्रधान, फारूक प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, शादाब खान, मास्टर प्रेम वर्मा, ताजुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन, नवील अंसारी, गुफरान, कलीम, समीम, हबीब आलम, आलम अंसारी, जबीर,शाहिद अली, लवकुश वर्मा, इसरार प्रधान, अवध राम वर्मा, फकीर अली ,सुशील वर्मा, परसराम वर्मा, वीरपाल वर्मा, केदार यादव, मास्टर सलमान, राम अचल विश्वकर्मा, नितेश यादव समेत आदि लोग उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments