Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS16 लाख कीमती खोए 78 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनके स्वामियों...

16 लाख कीमती खोए 78 मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनके स्वामियों को सौंपे, खिले चेहरे

  • सर्विलांस सेल एवं थानों की टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम पाई सफलता

बाराबंकी। सर्विलांस सेल एवं थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए लगभग 16 लाख कीमत के 78 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर बड़ी सफलता प्राप्त की। सीओ सिटी संगम कुमार ने बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल खोने के बाद मिलने के उम्मीद खो चुके मालिकों को उनका मोबाइल मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया था। इसी क्रम में सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से गुमशुदा हुए 78 मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद करने में सफलता प्राप्त किया। इन बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये है।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे दिए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

एक करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल हो चुके हैं बरामद: पुलिस के अनुसार विगत पांच माह में मोबाइल रिकवरी ने सराहनीय सफलता प्राप्त की। टीम ने इन पांच माह में कुल 550 से अधिक खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 08 लाख रुपये है, जिन्हें उनके स्वामियों के सुपुर्द किये गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments