Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघरेलू गैस रिफिलिंग हादसे में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घरेलू गैस रिफिलिंग हादसे में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • फॉलोअप

बाराबंकी। वैन में घरेलू गैस रिफिलिंग के दौरान हुए हादसे के मामले में पुलिस ने गैस भरने का अवैध कारोबार करने वाले दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह हादसा सोमवार को महमूदपुर गांव में हुआ था, जिसमें एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जबकि दो वैनें जलकर राख हो गई थीं।

जानकारी के अनुसार, कुर्सी क्षेत्र के अनवारी गांव निवासी पप्पू पुत्र अबरार (45 वर्ष) वैन चलाते हैं। सोमवार सुबह करीब दस बजे वे महमूदपुर गांव निवासी रमेश के घर पहुंचे थे। वहां रमेश ने पप्पू को घरेलू गैस सिलेंडर और मशीन दी थी, जिससे वह अपनी वैन में गैस रिफिलिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई।

आग लगने से वैन चालक पप्पू और दरवाजे पर खड़ी रमेश की पत्नी मंजू गंभीर रूप से झुलस गईं। आग की चपेट में पास खड़ी दूसरी वैन भी आ गई, जिससे दोनों वैनें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।

उमरा चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि रमेश घरेलू सिलेंडर और गैस रिफिलिंग मशीन उपलब्ध कराता था, जबकि पप्पू अपनी वैन लेकर गैस भरने का काम करता था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments