बाराबंकी 15 मई l किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर इनसे जुड़े किसान यूनियन के संगठनों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदा कर मानवता की मिशाल पेश की l रक्तदान में लगभग तीन दर्जन किसानों ने रक्तदान किया l
किसान यूनियन के महात्मा टिकैत गुट के रक्तदाता मंडल उपाध्यक्ष आजाद वर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष शुभम वर्मा ,जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राजदेव वर्मा की अगुवाई में लगभग 15 लोगों ने रक्तदान कियाl
रक्तदान करने वालों में आजाद वर्मा, शुभम वर्मा, नीरज वर्मा ,दीपू वर्मा ,प्रमोद वर्मा ,रवि वर्मा, शिवम मिश्रा, रमेश शुक्ला ,सुशील यादव ,सोनू वर्मा ,कमल कुमार, अंकित वर्मा आदि शामिल रहे l इसके अलावा किसान यूनियन की टिकैत गुट के प्रदेश सचिव उत्तम सिंह वर्मा की अगुवाई में तथा मध्यांचल प्रवक्ता बलराम यादव ,हौसला प्रसाद, जिला अध्यक्ष फैसल मलिक ,अनिल वर्मा, दिनेश कुमार ,राम किशोर पटेल, शिवनारायण ,डॉ राम सजीवन, बंकी ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ,सिद्धौर के राम मदन रावत, हरख के प्रमोद कुमार ,देवां के रईस अहमद ,फतेहपुर के बाबादीन, निंदूरा के देवेंद्र कुमार ,सूरतगंज के शारदा बक्श आदि पदाधिकारियों के संरक्षण में अजीत कुमार ,नफीस मलिक, सत्य प्रकाश, जितेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार ,इंद्रपाल ,डॉक्टर अनिल कुमार ,सीताराम ,गुड्डू ,विजय कुमार, अरविंद कुमार, लवकुश, प्रमोद कुमार ,सूरज कुमार, दूर विजय आदि लोगों ने रक्तदान कर रक्तदानी बनेl
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएमओ बाराबंकी तथा विशेष अतिथि सीएमएस बाराबंकी की देख रेख में यह रक्तदान शिविर संचालित हुआ।