Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSई-रिक्शा की टक्कर पर भड़के पूर्व सभासद, चप्पल से हमला करने वाले...

ई-रिक्शा की टक्कर पर भड़के पूर्व सभासद, चप्पल से हमला करने वाले चालक पर चाकू से किया वार

बाराबंकी। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में बुधवार को एक मामूली सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और चाकूबाजी तक पहुंच गया। ई-रिक्शा की हल्की टक्कर के बाद हुए विवाद में पूर्व सभासद नरेश गुप्ता ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पूर्व सभासद को हिरासत में ले लिया है।

घटना आर्य समाज मंदिर (धनोखर व घंटाघर के बीच) के पास की है। गल्ला मंडी निवासी नरेश गुप्ता, जो कि बाराबंकी नगर पालिका के पूर्व सभासद रह चुके हैं, किसी काम से निकले थे। इसी दौरान बड़ेल निवासी ई-रिक्शा चालक नूर मोहम्मद का रिक्शा कथित रूप से उनके वाहन से टकरा गया।

टक्कर के विरोध में नरेश गुप्ता और चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बढ़ गई। पुलिस के अनुसार, नूर मोहम्मद ने गुस्से में आकर चप्पल निकालकर नरेश गुप्ता पर हमला कर दिया। जिससे तिलमिलाए पूर्व सभासद ने प्रतिउत्तर में पास में खड़े केले के ठेले से चाकू उठाया और नूर मोहम्मद के चेहरे पर वार कर दिया। इस हमले में चालक के गाल पर गहरा कट लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संजीव प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल नरेश गुप्ता को हिरासत में ले लिया और घायल नूर मोहम्मद को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments