Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवर्षि नारद जयंती पर कैलाश आश्रम में 03 मई को भव्य धार्मिक...

देवर्षि नारद जयंती पर कैलाश आश्रम में 03 मई को भव्य धार्मिक आयोजन

बाराबंकी। देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर कल 3 मई 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित कैलाश आश्रम में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम बाराबंकी पुरोहित महासंघ के तत्वावधान में आयोजित होगा। यह जानकारी आचार्य पंडित अरविंद कुमार मिश्र ने दी।

आचार्य पंडित अरविंद कुमार मिश्र
आचार्य पंडित अरविंद कुमार मिश्र

आचार्य श्री मिश्र ने बताया कि आयोजन कैलाश आश्रम, राजकमल रोड, बाराबंकी में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर जिले भर के पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि देवर्षि नारद भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महान प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। वे ज्ञान, भक्ति और धर्म प्रचार के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश देगा।

आयोजन समिति ने जनपद के समस्त पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments