नवागत माती कोतवाली प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी का स्वागत करते माती बाजार के व्यापारी
व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था सुधारने पर दिया जोर, निरीक्षक ने किया आश्वास्त
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल माती के अध्यक्ष रमेश चन्द्र वर्मा ‘विमल’ के नेतृत्व में माती बाजार के व्यापारियों ने शुक्रवार को नवागत कोतवाली माती के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान व्यापारियों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराते हुए उनके समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।
प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है।
इसके साथ ही श्री त्रिपाठी ने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानें सड़क की निर्धारित सीमा के भीतर ही संचालित करें तथा पटरी पर दुकान न लगाएं, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके और आमजन को आवागमन में सुविधा हो।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण विनोद यादव, शैलेश निगम, देवेन्द्र वर्मा, राम संजीवन वर्मा, राम जी निगम, वात्सल्य निगम, इरफान बरेठी, अंकुर वर्मा, मनोज यादव, राकेश यादव चक्रहार, उमेश तिवारी, अनिल कुमार गौतम, सन्तराज यादव, रमेश चन्द्र यादव, राम प्रकाश यादव, दिनेश चन्द्र वर्मा, मो0 सिराज, मोहित वर्मा, उमेश चन्द्र नन्हू, सुशील यादव, पंकज यादव, अंशु प्रकाश, माता प्रसाद, ओम प्रकाश, इरफान, जितेन्द्र कुमार, मनीष कुमार वर्मा आदि सहित माती एवं बरेठी बाजार के सैकडों व्यापारी उपस्थित रहे।