Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक व कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

बाराबंकी l खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय अशोक कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर गुरुवार को विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें माल्यार्पण, बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवक सेवानिवृत्ति के बाद भी जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुक्त नहीं होते, बल्कि उनका दायित्व और बढ़ जाता है।

खंड शिक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी प्रताप सिंह और महामंत्री संजय कुमार राय ने भी उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह में उपस्थित सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में बीईओ चंद्रशेखर यादव, जैनेंद्र कुमार, रमेश चंद्रा, प्रमोद उपाध्याय, रामनारायण, सुनील कुमार, फिजा मिर्जा, सुषमा सेंगर, अर्चना यादव, मनीराम, संजय राय आदि मौजूद रहे l इसके अलावा जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र जायसवाल, ऋषि टंडन, पंकज वर्मा व राहुल शुक्ला सहित शिक्षक व अन्य कर्मचारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र व उपहार देकर भावपूर्ण विदाई दी।

सेवानिवृत्त बीईओ अशोक कुमार गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया l इस दौरान अशोक गुप्ता का परिवार भी उपस्थित रहा l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments