Monday, August 31, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदंपती में विवाद के बाद एक वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता...

दंपती में विवाद के बाद एक वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत, पिता पर हत्या का आरोप

बाराबंकी। असंद्रा कोतवाली क्षेत्र के दुनौली मजरे कादीपुर गांव में रविवार सुबह करीब एक वर्षीय बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के नाना ने दंपती के विवाद के बाद पिता पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी गोपी रावत का पत्नी अर्चना रावत से रक्षाबंधन के दिन उसकी मायके पक्ष की रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र स्थित जेठबनी में विवाद हो गया था। विवाद के बाद गोपी अपने घर लौट आया। आरोप है कि शनिवार को वह दोबारा ससुराल पहुंचा और अपनी करीब एक वर्षीय बेटी अरोही को साथ लेकर घर आ गया। रविवार सुबह बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना मिलने पर बच्ची के नाना बृजेश रावत समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। नाना ने दामाद पर मासूम की हत्या का आरोप लगाया। वहीं पिता और अन्य परिजनों का कहना है कि बच्ची बीमार थी और हिचकी आने के दौरान उसकी मौत हो गई।

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुब्बा सिंह चौहान ने बताया कि सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोप से संबंधित कोई तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments