Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपीसीएस में सफलता: बीडीओ बनीं राधा लोधी, लोधी समाज ने किया सम्मानित

पीसीएस में सफलता: बीडीओ बनीं राधा लोधी, लोधी समाज ने किया सम्मानित

बाराबंकी। जिले की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भवानीगंज निवासी राम दयाल लोधी की पुत्री कुमारी राधा लोधी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। राधा का चयन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और जनपद में खुशी की लहर है।

गरीब किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली राधा लोधी ने कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के संघर्ष, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया। खेती और मेहनत-मजदूरी कर परिवार ने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। चयन की खबर मिलते ही माता-पिता गर्व से फूले नहीं समा रहे हैं।

रविवार को लोधी समाज की ओर से राधा लोधी के घर उनको सम्मानित किया। इस मौके पर सर्वोदय इंटर कालेज, विशुनुपर के प्रधानाचार्य प्रेम चंद्र लोधी, राकेश लोधी, डा अनिल लोधी, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय सिंह लोधी, राघवेन्द्र लोधी, एडवोकेट रमाकांत लोधी, राम अक्षयवर लोधी तथा धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने राधा लोधी को उनके घर जाकर सम्मानित किया।  सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments