Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविद्युत टीम पर हमला करने पर प्रधान सहित तीन को जेल

विद्युत टीम पर हमला करने पर प्रधान सहित तीन को जेल

  • हमला और लूट मामले में 20 अज्ञात सहित पांच लोग थे नामजद

बाराबंकी।  बिजली चोरी की सूचना पर इमामीपुर गांव पहुंचे अवर अभियंता व उनकी टीम पर हमला कर लूटपाट के मामले में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार सोमवार को जेल भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। रविवार को मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने जेई की तहरीर पर पांच नामजद सहित 20 ग्रामीणों पर केस दर्ज कराया था।

रविवार को विद्युत वितरण खण्ड सूरतगंज के अवर अभियन्ता शैलेन्द्र कुमार यादव टीम के साथ इमामीपुर गांव बिजली चोरी की सूचना पर पहुचे थे। जहां बिजली चोरी कर पानी मोटर से खेत की सिंचाई की जा रही थी। जेई के साथ टीम में मो.अलीम इरशाद, निरंकार, सफीक भी थे। जहां अमेरा गांव के कल्लू, जगतराम और गुड्डू बिजली चोरी कर खेत की सिंचाई कर रहे थे। जांच कर रही टीम पर गेंदलाल उर्फ गुड्डू, राजू, संजय, कृष्ण सहित करीब बीस लोगों ने जेई व उनकी टीम पर लाठी डंडों से हमला कर कर 30 हजार नगदी व मोबाइल सहित अन्य सरकारी कागजात छीन लिए थे। टीम ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। जेई शैलेन्द्र यादव की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को ग्राम प्रधान गेंदलाल उर्फ गुड्डू, भाई संजय व कल्लू को मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि तीन आरोपियों को भेज दिया गया है, शेष अन्य की गिरफ्तारी भी शीघ्र होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments