बाराबंकीl रजनी केयर फाउंडेशन एवं श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार देर शाम मनेरा गांव में जन जागरूकता रैली निकाली गईl रैली मे गणमान्य व्यक्तियों के साथ बच्चों ने नशे से दूर रहने व नशे के दुष्प्रभाव के नारे बोलते हुए गांव की गलियों में घूमकर जागरूकता फैलाई l इस दौरान समाजसेवी सुरेंद्र सूर्या ने लोगों को नशे से दूर रहने वाले पंपलेट वितरित किया l
जागरूकता रैली में विजेंद्र गुप्ता ,नरेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र यादव ,श्यामू वर्मा ,सत्यनाम ,गुरु प्रसाद, सुरेंद्र गौतम, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, आदर्श शर्मा, शिवम, अनमोल वर्मा, हर्षित रावत, शनि, मनु, अर्पित, वैभव, विष्णु विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार अनिल कुमार आदि लोग शामिल रहेI