-
आत्मरक्षार्थ चलाई गई पुलिस की गोली से घायल हुआ आरोपी
बाराबंकी। सफदरगंज थाना पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम की एक 25 हजार के इनामिया बदमाश से मंगलवार की रात रामपुर कटरा गांव के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया जिसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बदमाश के पास से एक तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस सहित दो मोबाइल बरामद किए गए है। आरोपी संतोष यादव पुत्र राम अवध गोंडा जिले के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत धनखर गांव का रहने वाला है।
सफदरगंज थाना पुलिस स्वाट एवं सर्विलांस टीम के साथ मंगलवार की रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान रामपुर कटरा गांव के पास पुलिस को संदिग्ध व्यक्ति मोटर साइकिल से आता दिखा। पुलिस ने रुकने का इसारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर व्यक्ति की मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने बचते हुए आत्मरक्षार्थ गोली चलाई जो बदमाश के पैर में जा लग गई, जिससे बदमाश घायल हो गया। घायल की पहचान संतोष यादव पुत्र राम अवध के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।




