-
29 अक्टूबर शाम 6 बजे से अगले आदेश तक भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध
बाराबंकी। अयोध्या में होने वाली पंचकोशी परिक्रमा के मद्देनज़र जिले में यातायात डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए 29 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे से अगले आदेश तक जनपद बाराबंकी से अयोध्या की दिशा में कोई भी भारी वाहन नहीं जा सकेगा।
इन चौराहों और तिराहों पर लागू होगा यातायात डायवर्जन
-
चौपला बाईपास (थाना कोतवाली नगर)
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन चौपला तिराहे से रामनगर तिराहा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। वहां से ये वाहन मसौली–रामनगर–चौकाघाट–जरवल रोड बहराइच होते हुए करनैलगंज-गोंडा की तरफ जाएंगे।
-
सफदरगंज चौराहा (थाना सफदरगंज)
अयोध्या की ओर जाने वाले छोटे वाहन सफदरगंज से बदोसराय–चौकाघाट–जरवल रोड बहराइच–करनैलगंज गोंडा की दिशा में भेजे जाएंगे।
-
उधौली (थाना सफदरगंज)
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन उधौली–सिरौली गौसपुर–बदोसराय–रामनगर–चौकाघाट–जरवल रोड बहराइच–करनैलगंज गोंडा मार्ग से डायवर्ट होंगे।
-
बदोसराय चौराहा (थाना बदोसराय)
टिकैतनगर होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहन रामनगर–चौकाघाट–जरवल रोड–करनैलगंज गोंडा की ओर मोड़े जाएंगे।
-
दिलौना मोड़ (थाना रामसनेहीघाट)
अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भिटरिया–रामसनेहीघाट–हैदरगढ़–पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उनके गंतव्य की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-
सराय चौबे (पूर्वांचल अंडरपास, थाना हैदरगढ़)
रामसनेहीघाट से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहन हैदरगढ़ से सुल्तानपुर रोड या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर भेजे जाएंगे।
-
नई सड़क (थाना असंद्रा)
रामसनेहीघाट से होकर अयोध्या जाने वाले भारी वाहन हैदरगढ़ से सुल्तानपुर रोड या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।



