खोए हुए मोबाइल मिलने बाद सीओ सदर आलोक कुमार पाठक के साथ गदगद लोग
सीओ सदर आलोक कुमार पाठक ने मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपा
बाराबंकी। बाराबंकी पुलिस ने सर्विलांस सेल, थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 17 लाख रुपये कीमत के 83 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल मिलने की आश खो चुके स्वामियों को सीओ सदर ने उनका मोबाइल सौंपा तो लोग गदगद हो गए। सभी नेएक स्वर में पुलिस का आभार जताया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सर्विलांस सेल व समस्त थानों को निर्देशित किया था। जिसके क्रम में सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल का उपयोग करके तकनीकी खोए 83 मोबाइल फोन को बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये है।
रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार पाठक ने बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों को उनके मोबाइल फोन सौंप दिए। अपने खोए हुए फोन व अपना महत्वूर्ण डाटा वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता प्रकट करते हुए बाराबंकी पुलिस का आभार जताया।
आठ माह में पुलिस ने बरामद किए पौने दो करोड़ के 868 मोबाइल
पिछले आठ में जिले भर में खोए मोबाइल फोनों में अब तक 868 से अधिक फोन बरामद करने में बाराबंकी की सर्विलांस सेल एवं पुलिस को सफलता मिली है। 868 मोबाइलों की कीमत लगभग 01 करोड़ 73 लाख रुपये बताई जा रही है।
यह रहे टीम में शामिल
मोबाइल फोनों की बरामदगी में सर्विलांस सेल प्रभारी अजय सिंह, एचसी सर्विलांस सेल मजहर अहमद, चंद्रभान, बृजेश कुमार, कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, अंकुर, रवीन्द्र कुमार, सुनिधि पाण्डेय एवं सभी थानों की सीईआईआर पोर्टल टीम शामिल रही।