Monday, August 3, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभड़रिया गांव की इंटरलॉकिंग मार्ग का ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेन्द्र यादव ने...

भड़रिया गांव की इंटरलॉकिंग मार्ग का ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेन्द्र यादव ने किया लोकार्पण

  • भड़रिया मजरे खजूरगांव की 10 लाख की लागत से बनी सड़क

  • ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, आवागमन की समस्या हुई दूर

बाराबंकी। विकास खंड देवा की ग्राम पंचायत खजूरगांव के मजरा भड़रिया में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्या आखिर समाधान हो गया। रविवार को करीब 10 लाख रुपये की लागत भड़रिया मार्ग को इंटरलांकिग करण होने के बाद ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव ने फीता काटकर लोकार्पण किया। सड़क निर्माण से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बन जाने से बरसात समेत अन्य मौसम में आवागमन सुगम होगा।

लोकार्पण अवसर पर ब्लॉक प्रमुख देवा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में बेहतर सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें केवल आवागमन को सुगम नहीं बनातीं, बल्कि गांव के विकास और ग्रामीणों की आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करती हैं।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के बाद बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और किसानों समेत सभी ग्रामीणों के लिए आवागमन सुगम होगा। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकता और जनहित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान खजूरगांव रामनाथ यादव ने ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राम पंचायत खजूरगांव के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवनिर्मित इंटरलॉकिंग सड़क से ग्रामीणों की महत्वपूर्ण समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

लोकापर्ण के बाद ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व डीडीसी कैलाश यादव, एडवोकेट वीरेंद्र यादव, प्रधान राजेन्द्र यादव, पूर्व प्रधान रानी यादव, राहुल प्रजापति, मलखान सिंह यादव, रामपाल यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहने की अपेक्षा व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments