सत्यप्रेमी नगर स्थित दूधेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण में उपस्थित जायसवाल समाज
नगर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में जायसवाल समाज की हुई बैठक
बाराबंकी। जायसवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को सत्यप्रेमी नगर स्थित दूधेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण मे आयोजित की गई, जिसमें समाज के संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, सामाजिक विकास, पारिवारिक समन्वय तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व कार्यवृत्त की पुष्टि करते हुए विभिन्न प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज की सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समाज के प्रत्येक परिवार से संपर्क स्थापित कर संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।
बैठक में विवाह परिचय सम्मेलन, सामाजिक कार्यक्रमों में आने वाले लोगों का परिचय,सुव्यवस्थित आयोजन, जरूरतमंद परिवारों के सहयोग, समाज की वेबसाइट एवं मोबाइल ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं के आदान-प्रदान तथा समाज के रजिस्टर एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रखने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न समितियों के गठन एवं उनकी जिम्मेदारियों पर भी सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समाज की एकता, पारदर्शिता एवं सहयोग की भावना को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया गया।
बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने की तथा संचालन सचिव द्वारा किया गया। बैठक में प्रदीप जायसवाल,नवीन जायसवाल, मनोज जायसवाल, समाजसेवी सुरेन्द्र जायसवाल, दिलीप जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, शशि राज जायसवाल, सचिन जायसवाल, लालजी जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे l उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बैठक का समापन कियाl