Wednesday, August 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसमाजवादी विचारधारा की जीती जागती पाठशाला थो 'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र-अरविंद सिंह...

समाजवादी विचारधारा की जीती जागती पाठशाला थो ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र-अरविंद सिंह गोप

  • जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यालय पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी

बाराबंकी। छोटे लोहिया यानि स्व जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में समाजवादी नेताओं ने स्व मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री हिमांश़ यादव ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी विचारधारा की जीती जागती पाठशाला थे जनेश्वर मिश्र जो सदैव कहते थे कि देश की तकदीर बदलनी है तो हम लोगों को संघर्ष और बलिदान के लिए हमेशा तैयार रहना होगा तभी देशवासियों के चेहरे पर खुशहाली आएगी।

उन्होंने आगे कहा कि छोटे लोहिया हमेशा कहा करते थे समाजवाद महज़ सियासी लफ्ज़ नहीं है इसे किसी भी समाज का संपूर्ण आधार माना गया है वह हमेशा अपने भाषणों में नौजवानों से कहते थे जन संघर्षों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करो नौजवानों के संघर्ष और चेतना से ही पार्टी संगठन हमेशा बुलंदियों को छूता है, गोप ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिए लक्ष्य को हम सभी को पूरी तन्मयता से लगकर गांव गांव मे जन पंचायतों का आयोजन कर छात्र-छात्राओं नौजवानों किसानों महिलाओं जन सामान्य को पार्टी संगठन से जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दे जिससे आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का परचम सभी विधानसभाओं में लहराता दिखे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को हम सबको मिलकर गांव गांव जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है तभी हम आदरणीय जनेश्वर मिश्र जी के उस सपने को साकार कर सकेंगे जो सपना उन्होंने देश के गरीब किसान नौजवन की तरक्की के लिए देखा था।

विचार गोष्ठी मे मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, जिला महामंत्री हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता प्रसाद यादव, लल्ला यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रिंसू वर्मा महिला सभा जिला अध्यक्ष पूनम यादव, बाबुल मिश्रा राजकुमार वर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments