-
नशे के दौरान गाली गलौच के बाद पिटाई का आरोप
-
मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रामनगर पुलिस
बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात कस्बे से वापस घर लौट रहे एक व्यक्ति पर दबंगों ने गाली गलौच के बाद लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मरणासन्न व्यक्ति को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलौज दौरान उसकी मौत हो गई। रामनगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिय है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रामनगर के भरसवां गांव निवासी रामू यादव ने आरोप लगाया कि उनके 50 वर्षीय पिता राजेश यादव 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे रामनगर कस्बे से घर लौट रहे थे। गांव से पहले सहजराम मौर्या की पिपरमेंट टंकी के पास शुभम व बाबू पुत्र राम कैलाश, श्रवण व कुलदीप पुत्र देशराज तथा राम कैलाश पुत्र भागीरथ ने उन्हें रोक लिया।




