सुंदरलाल डिग्री कालेज औरैला सैदनपुर में किया गया पौध रोपण
बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के सुंदरलाल डिग्री कालेज औरैला सैदनपुर में सोमवार को वृहद वृक्षारोपण महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का शुभारंभ अयोध्या श्री हनुमानगढ़ी के महंत बलरामदास ने आम का पौधा रोपित कर किया। कार्यक्रम के आयोजक प्रकृतिप्रेमी एवं समाजसेवी प्रहलाद कुमार विमल थे।
महंत बलरामदास के आगमन पर सैदनपुर अरेला सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता मनोज सोनी ने अपने प्रतिष्ठान पर बाबा का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत बलरामदास ने आम का पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, वृक्ष ही जीवन हैं।
पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कार्यक्रम में प्रहलाद कुमार ने पौध रोपण के बाद केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया l भाजपा नेता नीरज वर्मा, बृजेश कुमार वर्मा, शिक्षक नेता दिलीप तिवारी, सुरेंद्र जायसवाल, रोहित त्रिपाठी, अमित मिश्रा, भाजपा नेता मनोज सोनी, रामसागर कनौजिया, कॉलेज के प्रबंधक राकेश दीक्षित, आदित्य दीक्षित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, छात्रों और उपस्थित शिक्षकों ने उन्हे फूल माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी₹। आयोजक प्रहलाद कुमार विमल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना है।