Saturday, June 20, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSछापेमारी: अनैतिक देह व्यापार के मामले में एक पुरुष व तीन महिलाएं...

छापेमारी: अनैतिक देह व्यापार के मामले में एक पुरुष व तीन महिलाएं गिरफ्तार

  • शुक्रवार की शाम पुलिस ने सिद्धार्थनगर मोहल्ले में छापेमारी कर किया था सेक्स रैकेट का भंडाभोड़

  • संगठित तरीके से चलाया जा रहा था अनैतिक व्यापार

  • ग्राहकों को कोडीन युक्त शीरप व नशीले पदार्थ में उपलब्ध कराते थे आरोपी

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में सीओ सिटी, कोतवाली नगर एवं महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को सिद्धार्थ नगर के एक घर में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। अनैतिक कार्य कराने के मामले में एक व्यक्ति व तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से मोबाइल फोन, 59 कोडीन सिरप, अवैध मादक पदार्थ, नगदी सहित अन्य सामान्य भी बरामद हुआ है।

एसपी के निर्देश पर हुई थी छापेमारी: 19 जून की शाम पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के निर्देश पर सीओ सिटी संगम कुमार, सीओ रामनगर गरिमा पंत, नगर कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह एवं महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर सिद्धार्थ नगर मोहल्ले के घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया था।

तीन महिलाएं एवं एक पुरुष पर दर्ज हुआ मुकदमा: कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश मौर्य पुत्र राम लखन मौर्य निवासी सिद्धार्थनगर एवं तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ अनैतिक कार्य कराने में आरोप में एनडीपीएस एक्ट एवं अनैतिक व्यापार दमन अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से घटना में शामिल 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

मकान में संगठित तरीके से हो रहा था देह व्यापार: पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सिद्धार्थनगर के मकान में संगठित रूप से अनैतिक देह व्यापार का संचालन किया जा रहा था, जिसके लिए मोबाइल फोन से ग्राहकों के संपर्क किया जाता था। यही नहीं व्यापार को बढ़ाने व अधिक आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों की मांग पर मकान के अंदर ही अवैध गांजा, कोडीन युक्त कफ सिरप जैसे नशीले पदार्थ व न्यूट्रीशन सप्लीमेंट उपलब्ध कराए जाते थे, जिसके एवज में ग्राहकों से अतिरिक्त धन माँगा जाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments