-
राहत एवं बचाव कार्य में जुटे पुलिस कर्मी, अग्नीशमन अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक
-
मुख्यमंत्री योगी ने चिकित्सकों को दिए झुलसे लोगों के समुचित उपचार के निर्देश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनिया इलाके में सोमवार को एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत कुछ ही देर में धुएं और लपटों की चपेट में आ गई। हादसे में अब तक 15 शव बरामद होने की सूचना है, जबकि कई छात्र और कर्मचारी झुलस गए हैं। जिन्हें ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल
इस हृदयविदारक घटना की जानकारी होने पर स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक घटना स्थल पर पहुंच कर वहां का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने जलने से मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही अधिकारियों को हर हाल में पीड़ितों को अतिशीघ्र राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। योगी ने ट्रामा सेंटर में भर्ती झुलसे लोगों को भी समुचित उपचार के निर्देश दिए। अभी भी कुछ लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस एवं अग्निशमन अधिकारी मौके बचाव कार्य में जुटे हैं।




