स्वाट, सर्विलांस एवं सतरिख पुलिस टीम के संयुक्त्त प्रयास से हुआ घटना का सफल अनावरण
बाराबंकी। स्वाट सर्विलांस व सतरिख पुलिस ने दो चोरी के शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर एक गोदाम से ताला तोड़ कर हुई कल्टीवेटर सहित ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया । पकड़े गए आरोपियों में एक बाराबंकी तो दूसरा गोंडा का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों जेल भेज दिया गया।
सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम काजीपुरवा में 10 अगस्त की रात एक गोदाम का ताला तोड़ कर चोर एक ट्रैक्टर व कल्टीवेटर उठा ले गए थे। जिसकी सूचना पीड़ित ने सतरिख थाने में दर्ज कराई थी। सतरिख पुलिस ने चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु की।
स्वाट प्रभारी अंकित त्रिपाठी, सर्विलांस से प्रभारी अजय सिंह एवं सतरिख थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार सिंह ने टीम के साथ जांच करते हुए घटना में शामिल अंशू दीक्षित पुत्र बोरन दीक्षित निवासी ग्राम अमनियापुर थाना बदोसराय, बाराबंकी एवं कृष्णमोहन पुत्र महादेव निवासी ग्राम दूंदा थाना कर्नलगंज, गोंडा को गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण किया।
आरोपितों के कब्जे से ट्रैक्टर, कल्टीवेटर एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइिकल एवं लोहे की रॉड, 03 पेजकस बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ एवं जांच से पता चला कि सतरिख के काजीपुरवा में गोदाम का ताला तोड़ कर चोरी की गई थी। आरोपी सुनसान स्थानों को चिन्हित कर गोदामों को अपना शाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।