Friday, August 14, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSछत पर सोने गए युवक की नीचे गिरने से मौत, मचा कोहराम

छत पर सोने गए युवक की नीचे गिरने से मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में छत पर सोने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारी का पुरवा मजरे बारिनबाग गांव निवासी शंकर का 30 वर्षीय पुत्र रिंकू चौहान पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। रिंकू मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की रात भीषण उमस व गर्मी होने के कारण वह छत पर सोने चला गया था। छत पर रेलिंग नहीं बनी थी। रात करीब नौ बजे वह अचानक छत से घर के बाहर सड़क पर गिर पड़ा। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments