Sunday, August 16, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों से लेकर राजनीतिक...

बाराबंकी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विद्यालयों से लेकर राजनीतिक कार्यालयों तक गूंजे देशभक्ति के स्वर

  • लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराया तिरंगा, देश भक्ति में डूबा रहा पूरा बाराबंकी

बाराबंकी। जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक कार्यालयों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया गया। विभिन्न स्थानों पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।

विकास खंड निन्दूरा के यूपीएस सरसवां में प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाध्यापक ने कहा कि देश की आजादी वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक अध्यापक राम सुरेश यादव, राधा रमन पांडेय, देवेन्द्र प्रताप सिंह, अनुदेशक अंकिता एवं अर्चना वर्मा सहित एसएमसी अध्यक्ष कमलेश, रमेश चन्द्र, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन सहायक अध्यापक राम सुरेश यादव ने किया।

विकास खंड फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय हैदरगंज में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। वहीं बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में कोतवाली माती के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय प्रबंधक योगेंद्र बहादुर सिंह बिसेन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए शिक्षा के प्रति निष्ठा और लगन से आगे बढ़ने की सीख दी। विद्यालय परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंज उठा।

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ने झंडा फराया, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति की नारे लगाए। इस मौके पर जिले भर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

उधर, सांसद तनुज पुनिया ने गांधी आश्रम में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। इसके बाद जिला कांग्रेस कार्यालय और सांसद आवास पर भी ध्वजारोहण हुआ। रानी बाजार में डीके रावत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें सांसद तनुज पुनिया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आजादी हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की धरोहर है, जिसे प्रत्येक भारतीय को संजोकर रखना चाहिए।

जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने ध्वजारोहण कर कहा कि महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्ला खां, खुदीराम बोस और डॉ. राम मनोहर लोहिया जैसे महानायकों के त्याग से देश को आजादी मिली। उन्होंने संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव और जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments