Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविश्व स्कॉउट स्कार्फ दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्काउट बिरादरी...

विश्व स्कॉउट स्कार्फ दिवस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्काउट बिरादरी में हुआ स्वागत

  • बीएसए कार्यालय में हुए गरिमामयी समारोह का आयोजन

बाराबंकी। विश्व स्कॉउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी, स्काउट मास्टर सुरेंद्र जायसवाल एवं स्काउट मास्टर रफी अहमद द्वारा संयुक्त रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक को स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्काउट बिरादरी में शामिल कराने के साथ हुआ।

इस अवसर पर स्काउट मास्टरों ने स्काउट स्कार्फ के इतिहास एवं उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कार्फ केवल एक परिधान नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और विश्व बंधुत्व का प्रतीक है। इसे धारण करना प्रत्येक स्काउट के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।

मुख्य अतिथि बीएसए श्री पाठक ने सभी स्काउट-गाइड सदस्यों को विश्व स्कार्फ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउटिंग पूर्णतः स्वैच्छिक सेवा की भावना पर आधारित आंदोलन है। जब कोई कार्य आंतरिक प्रेरणा एवं समर्पण भाव से किया जाता है, तो उसकी गुणवत्ता और प्रभाव दोनों उत्कृष्ट होते हैं। उन्होंने विद्यालयों में स्काउट-गाइड गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बेसिक स्काउट मास्टर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्काउट मास्टर सुरेंद्र कुमार एवं रफी अहमद को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में डॉ. राकेश यादव सहित अनेक स्काउट-गाइड पदाधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments